प्रधानमंत्री मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’

डॉ. समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली,24 सितम्बर 2025 (एजेंसी)।दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में आयोजित विशेष प्रदर्शनी “सेवा ही संकल्प, इंडिया फर्स्ट ही प्रेरणा – 75 वर्ष, एक अनुभव और एक प्रदर्शनी” का अवलोकन किया।

इस अवसर पर सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन और उनके प्रारम्भिक जीवन को दर्शाती लघु फिल्म “चलो जीते हैं” भी देखी। साथ ही प्रदर्शनी में बनाए गए विशेष सेल्फी प्वॉइंट्स पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी श्री मोदी के जीवन, दृष्टिकोण और कार्यों का सशक्त प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है। उनके 75वें जन्मदिवस के अवसर पर यह प्रदर्शनी उनके प्रेरणादायी जीवन-प्रवास को सामने लाती है—साधारण परिवेश से उठकर एक वैश्विक नेता बनने तक की यात्रा तथा राष्ट्रनिर्माण हेतु उनके द्वारा आरंभ की गई परिवर्तनकारी पहलों को विस्तार से प्रदर्शित करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत ने स्वदेशी की भावना जगाई, डिजिटल इंडिया ने तकनीकी सशक्तिकरण को बल दिया, स्वच्छ भारत अभियान जन-आंदोलन बना, और वोकल फॉर लोकल एवं मेक इन इंडिया ने देशी उद्योगों को नई ऊर्जा प्रदान की—ये सभी पहल माननीय प्रधानमंत्री के राष्ट्र-प्रथम संकल्प की जीवंत झलक हैं।

भाजपा विधायकों ने कहा कि यह प्रदर्शनी नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मोदी की शासन-दर्शन की उस गहराई से परिचित कराती है, जो सेवा, सादगी और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित है।

श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की यह पहल लोकतंत्र की उस भावना को सशक्त करती है, जो जनप्रतिनिधियों, संस्थानों और जनता को एक सूत्र में बांधकर ऐसे नेता के जीवन और मिशन को साझा करती है, जो निरंतर पीढ़ियों को प्रेरित करते आ रहे हैं। यह प्रदर्शनी आगामी 2 अक्टूबर 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button