कानपुर में विमान क्रैश में ट्रेनी समेत पायलट की मौत

 

Oplus_16908288

सुनील बाजपेई
कानपुर यहां एक ट्रेनिंग विमान केगिर जाने सेपायलट और ट्रेनिंग की मौत हो गईयह घटनागंगा गंगा बैराज के निकट हुई।
जानकारी के मुताबिक विमान ने आज गुरुवार सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी। इसके लगभग 20 मिनट बाद ही वह 11:50 बजे गंगा बैराज के पास 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा।
इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान करीब 200-250 फीट ऊपर था। तभी अचानक हवा में डगमगाया और क्षतिग्रस्त हो गया। नीचे गिरते ही पूरा विमान टूटकर बिखर गया। पुर्जे दूर तक बिखर गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी।
इस दौरान हादसे से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि जमीन में गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। इस ट्रेनी विमान में एक पायलट कॉकपिट के पास फंसा था। दूसरा। जबकि दूसरा गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर आ गई। करीब 12:15 बजे पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक खून से लथपथ पायलट गुजरात के सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी अभिषेक पुजारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक मृत्यु की स्पष्ट वजह । के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही घटना की जांच की भी बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button