इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने लीडरशिप में बदलाव की घोषणा की; श्री तात्सुया फुजिमोटो को एमडी और सीईओ नियुक्त किया
* *नियुक्ति कंपनी की ऑपरेशन को और मजबूत करने, ग्रोथ में तेजी लाने और दीर्घकालीन वैल्यू निर्माण की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
*गुरुग्राम/नई दिल्ली, 2 सितंबर, 2026*: — भारत की प्रमुख साधारण बीमा कंपनियों में शुमार इफको-टोकिओ (IFFCO-TOKIO) जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आज श्री तात्सुया फुजिमोटो को 2 सितंबर, 2026 से कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की।
टोकिओ मरीन ग्रुप में 28 साल के अनुभव के साथ श्री फुजीमोटो ने जापान में मार्केटिंग, कॉर्पोरेट प्लानिंग और ग्रुप सीईओ के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी के तौर पर 18 साल बिताए हैं। साथ ही, उन्होंने अमेरिका, मलेशिया और भारत जैसी जगहों पर 10 साल काम किया है। उनके अनुभव में अमेरिका और भारत में एक साल की ट्रेनिंग और ITGI में लगभग दो साल का कार्य शामिल है। बिजनेस में बदलाव लाने के बड़े समर्थक होने के नाते उन्होंने कमर्शियल, पर्सनल, कॉर्पोरेट और री-इंश्योरेंस जैसे कई सेक्टर में अंडरराइटिंग का काम बखूबी संभाला है। इसके अलावा, उन्होंने ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने के लिए एडवांस्ड कस्टमर एनालिटिक्स और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए व्यापक रणनीतियां तैयार की हैं। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, डेटा-आधारित निर्णय लेना और ब्रांडिंग शामिल हैं, जो उन्हें स्केलेबल और क्रॉस-फंक्शनल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में एक अहम योगदानकर्ता बनाते हैं। यह नियुक्ति श्री फुजीमोटो की वापसी भी है, जिन्होंने 2016 की दूसरी छमाही में मुंबई में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के तौर पर 2 महीने बिताए थे।
डायरेक्टर-ऑपरेशन्स का पद संभालने से पहले उन्होंने नवंबर 2024 से जून 2025 तक IFFCO-TOKIO GIC में सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – चीफ रिस्क ऑफिसर के तौर पर भी काम किया। श्री फुजिमोटो ने जुलाई 1998 में टोकिओ मरीन ग्रुप के सेल्स डिपार्टमेंट से अपने करियर की शुरुआत की और इतने सालों में ग्रुप के अंदर कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। भारत आने से पहले श्री फुजिमोटो ने हवाई की फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी CEO के तौर पर भी काम किया था।
दुनिया के अग्रणी संस्थानों में पढ़े-लिखे श्री फुजीमोटो ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पास जापान की केइओ यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री भी हासिल की है। श्री फुजीमोटो एक एक्सपर्ट चार्टर्ड प्रॉपर्टी कैजुअल्टी अंडरराइटर (CPCU) भी हैं।
इस अवसर पर श्री तात्सुया फुजिमोटो ने कहा, “मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ का पद संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं हमारी बेहतरीन टीम को विकास के अगले चरण में ले जाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे हमारी विरासत पर बहुत गर्व है, और मैं भविष्य में इनोवेशन को बढ़ावा देने और अपने ग्राहकों, इंटरमीडियरीज और समाज के लिए बड़ा योगदान देने के लिए दोनों प्रमोटरों इफको के ब्रांड/नेटवर्क और टोकिओ मरीन की जोखिम प्रबंधन (risk management) में गहरी विशेषज्ञता की ताकत का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।
टोकिओ मरीन ग्रुप के साथ मेरे 28 साल के सफर ने मुझमें हमारे मुख्य मूल्यों के प्रति गहरा विश्वास पैदा किया है, और मैं अपने ग्राहकों और हितधारकों के लिए दीर्घकालीन वैल्यू (long-term value) प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। भारत और उसके बाहर बीमा का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है, और मैं IFFCO-TOKIO GIC को इस अगले चरण में आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं, ताकि हम मिलकर बनाई गई मजबूत नींव को और आगे बढ़ा सकें।”
कंपनी द्वारा कारोबार विस्तार योजना के मद्देनजर श्री फुजीमोटो की नियुक्ति IFFCO-TOKIO GIC की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगी। वैश्विक बीमा बाजार के लगभग तीन दशकों के अनुभव, कंपनी के कामकाज की गहरी समझ और ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाली लीडरशिप सोच के साथ श्री फुजीमोटो IFFCO-TOKIO GIC को सस्टेनेबल ग्रोथ, बेहतरीन कामकाज और लगातार इनोवेशन की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।




