कानपुर में शोर मचाने से खफा चोर ने बेरहमी से वृद्धा को मार डाला, तलाश शुरू

 

सुनील बाजपेईं
कानपुर। यहां जिले में आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे वाले शातिर विरोध पर अब लोगों की जान भी लेने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना में शोर मचाने से गुस्साए चोर ने बेरहमी से पीट कर वृद्धा की नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लोगों को भयभीत करने वाली यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शांति नगर में वृद्ध महिला कमला देवी घर में अकेली रहती थीं। बीती रात जब वह सो रही थीं, तभी एक शातिर चोर चोरी की नीयत से उनके घर में दाखिल हो गया। आहट पाकर जैसे ही वृद्धा की आंख खुली, उन्होंने चोर को देख लिया और तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
चर्चाओं के मुताबिक शोर सुनकर पकड़े जाने के डर से चोर ने आपा खो दिया और वृद्ध महिला कमला पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी ने वृद्धा कमला को तब तक बेरहमी से पीटा, जब तक कि वह लहूलुहान होकर अचेत नहीं हो गईं। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल वृद्धा को हैलटअस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज गुरूवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। अब पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button