पति को प्रेमिका की बाहों में देख कानपुर में फंदे पर लटक गई नव विवाहिता , जांच में जुटी पुलिस
सुनील बाजपेई
कानपुर। शादी हो जाने के बाद भी गांव की युवती से पति का प्रेम प्रपंच नव विवाहिता को रास नहीं आया और जब समझने के बाद भी वह नहीं माना तो विवाहिता ने इसी बात से खफा होकर मौत को गले लगा लिया। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वही नव विवाहिता के मायके वालों ने इस मामले में उसकी हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने लाश को परीक्षण के लिए भेज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
यह घटना सजेती क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक बांदा के जसपुरा गांव निवासी किसान रामगोपाल ने बेटी रोशनी की शादी अप्रैल 2025 में सजेती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रघुराज के बेटे चतुर सिंह से की थी। रोशनी के भाई रोहित का आरोप है कि उसके बहन हुई कि गांव की एक लड़की सेप्रेम बना अवैध संबंध थे ,जिसकी जानकारी उन्हें बहन की शादी के तीन माह बाद हुई। पारिवारिक सूत्रों का दावा है कि नव विवाहिता ने कुछ दिन पहले उस लड़की को अपने पति की बाहों में भी देखा था। इसके बाद उसने पति को बहुत समझाया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। और जब इस नव विवाहिता ने लगातार इसका विरोध जारी रखा तो चतुर सिंह उसके साथ मारपीट करने लगा। रोहित के मुताबिक बहन ने कई बार मायके वालों को मारपीट की जानकारी दी थी, लेकिन मजबूरी के चलते परिवार के लोग समझाकर मामला शांत करा देते थे। आरोप है कि दो दिन पहले भी प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान चतुर सिंह ने रोशनी के साथ मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। जिससे निकले निष्कर्ष के आधार पर हीआरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




