पोधारोपण का शुभारंभ

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र द्वारा थानेसर ब्लॉक के राईट सिटी (डी.पी.कॉलोनी) खेड़ी रामनगर से शुभारंभ किया गया जोकि लगातार पौधारोपण आज अमीन युवा खेल क्लब, अमीन के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया | जिसमे माय भारत, कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री सुरमयी द्वारा सभी को पेड़ों व पर्यावरण के मह्त्व के बारे मे बताया गया |पेड़ माँ के समान है क्योंकि दोनों ही जीवन प्रदान करते हैं और हमारी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। जैसे माँ अपने बच्चों की देखभाल करती है, वैसे ही पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं और हमें फल, फूल, और छाया प्रदान करते हैं। पेड़ हमें जीवन के लिए आवश्यक तत्व प्रदान करते हैं और हमारी पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखते हैं। इसलिए, हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें बचाना चाहिए| इसी कड़ी में लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी ने अनुरोध किया कि जैसे हम अपनी माँ का सम्मान और देखभाल करते हैं, इसी प्रकार आज लगाए गए पौधों की भी देखभाल करनी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कपिल चौहान, श्री अनिल चौहान,नवनीत कौर और माय भारत, कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्राची, किरण, हिमांशी, अमनप्रीत, युवा एवं खेल विकास मंडल उदारसी की कोषाध्यक्ष विजेता सैनी, अमीन युवा खेल क्लब, अमीन के अध्यक्ष अविराज सिंह, सचिव वैदिक चौहान चेयरमैन परीक्षित मैहला,पारस चौहान, देवांश, जितीक चौहान, अकिंत सैनी,विनय कुमार,व कार्तिक कुमार व राईट सिटी के सदस्यगण का महतवपूर्ण योगदान रहा और सभी ने हर वर्ष पौधारोपण करने का शपथ ग्रहण की व इस तरह के आयोजन को समय-समय पर करवाते रहने का प्रण लेकर के आज के आयोजन का समापन किया और अनिल चौहान जी ने सभी उपस्थित हुए सदस्यगण का अभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button