बगहा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

 

_रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_भारतीय नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने स्थानीय मारवाड़ी अतिथि भवन के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। यह उत्सव संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से पहला है, जिसे भारतीय नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल में स्वयंसेवकों के पूर्ण गणवेश में एकत्र होने से हुई। सभी स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की तस्वीर एवं परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक मिश्र ने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्ष में आने वाले चार नवरात्रों की विशेषता भी बताई और कहा कि हमारा वास्तविक भारतीय नववर्ष यही है।

सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला संघचालक जटाशंकर प्रसाद ने सभी स्वयंसेवकों से अपने घरों में शाम के समय पांच दीप जलाने, मिष्ठान भोजन करने और परिवार व समाज में शुभकामनाएं बांटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सह जिला संघचालक सतीश कुमार, जिला पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रमुख जितेंद्र कुमार, व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल, नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार समेत कई अन्य गणमान्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button