पंजाबी अध्यापिकाओं ने राजीव बब्बर से मिलकर अपनी समस्याएं बताई।

 

नई दिल्ली -आज पंजाबी अकादमी की अध्यापिकाओ ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिल्ली में सिक्खों एवं पंजाबीओ की आवाज को उठाने वाले नेता राजीव बब्बर से मुलाकात की और पंजाबी अकादमी दिल्ली सरकार द्वारा रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने को लेकर अपनी मांगे रखी, और बताया कि पंजाबी अकादमी दिल्ली सरकार द्वारा पिछले 27 सालो से दिल्ली के सिह सभा गुरुद्वारो में रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर चलाये जा रहे थे जिसे पिछले वर्ष 2024 अगस्त माह से दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बन्द करवा दिया था, जिसमें यह प्रतित होता है की केजरीवाल सरकार पंजाबी भाषा विरोधी सरकार थी, पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर चलाने वाली अध्यापकाओ ने बताया कि स्व मदनलाल खुराना पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार ने यह योजना दिल्ली में शुरू की थी जिसे केजरीवाल ने बन्द कर दिया है,अब इस पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने वाली योजना को फिर शुरू किया जाना चाहिए ताकि पंजाबी भाषा का प्रचार प्रसार हो सके।
राजीव बब्बर ने पंजाबी भाषा अध्यापिकाओं की बात की गम्भीरता को समझते हुए तत्काल इस और उचित कार्रवाई करने के लिए कला संस्कृति एवं भाषा विभाग के मंत्री श्री कपिल मिश्रा से बात की और समस्या का हल जल्दी होने का अश्वासन दिया।सभी पंजाबी भाषा की अध्यापिकाओं ने उचित सहयोग देने के लिए राजीव बब्बर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button