हिंदुओं से घृणा करना बंद करें इनडी गठबंधन : गोयल
नई दिल्ली। इनडी गठबंधन वालों की अब आदत सी हो गई है कि वह कभी सनातनियों को डेंगू बोलते हैं कभी मच्छर बोलते हैं कभी श्री रामचरितमानस, रामायण पर अभद्र टिप्पणी करते हैं कभी भगवान श्री राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा देते हैं कभी यह भगवा आतंकवाद की बात बड़े जोर शोर से उठाते हैं यहां तक की अब राहुल गांधी ने हिंदू को हिंसक कहकर भी पूरे विश्व के हिंदुओं का अपमान किया है। इसका जोरदार विरोध करते हुए आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा अशोक नगर फाटक, दिल्ली पर विरोध प्रदर्शन किया गया व राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल ने बताया कि हिंदू अब जाग चुका है और अब यह अपमान सहन नहीं करेगा और इन सभी सनातनी विरोधी बातों का और ऐसी टिप्पणी करने वालों का मुंह तोड़ जवाब देगा पूरे। हिंदुस्तान में यह रोष बढ़ता ही जा रहा है और सभी हिंदूवादी संगठन की एक ही जोरदार मांग है कि राहुल गांधी पूरे हिंदू समाज से माफी मांगे क्योंकि यह केवल हिंदुओं का ही नहीं बल्कि संत समाज का भी बहुत बड़ा अपमान है। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने पहले से ही राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता भंग करने की मांग उठा चुका है। आज के इस विरोध व पुतला दहन कार्यक्रम में धर्मेन्द्र बेदी, अवध कुमार, विनोद गुप्ता, सांवर तायल, सुमन प्रजापति, महिपाल सिंह, गौरी साहू, प्रकाश बंसल, राकेश चौधरी, ठाकुर जयपाल सिंह, अशोक यादव, अमन त्यागी, प्रवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।
