थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा 06 वर्ष पूर्व हुई गुमशुदा/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया-
ब्यूरो चीफ बाराबंकी* थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटीलीजेन्स की मदद से 06 वर्ष पूर्व गुमशुदा हुई पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
दिनांक 01.06.2019 को थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 237/2019 धारा 363/366/368 भादवि व 9g/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण 1.रामअचल 2.चेतराम पुत्रगण बाबूलाल निवासीगण सोहिलपुर, हथौथा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.09.2019 जेल भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा पीड़िता की बरामदगी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। *आज दिनांक 14.05.2025 को गुमशुदा हुई पीड़िता को जनपद बुलन्दशहर से असन्द्रा पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया।*


