श्री राम के आदर्श हमें परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं-दीपक सरल
बलवान सिंह
बाराबंकी। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें माता-पिता भाई-बहन और समाज के प्रति त्याग निष्ठा और तपस्या का संदेश देते हैं। पिता के एक वचन को निभाने के लिए अवधपुरी का सिंहासन त्यागने वाले भगवान श्रीराम ने माता सीता भाई लक्ष्मण सहित 14 वर्षों तक एक वनवासी के रूप में जीवन व्यतीत किया जिसके साथ ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भारतवर्ष सहित लंका तक के लाखों आताताई राक्षसों का विनाश किया। भगवान श्री राम के आदर्शों का बखान करने में शब्द कम पड़ जाएंगे। श्रीराम के आदर्शों को जानना है तो आज की युवा पीढ़ी को श्री रामचरितमानस का अध्ययन करना चाहिए उक्त उद्गार सीतापुर जनपद के परसेंडी ब्लॉक क्षेत्र के कन्नपुर धाम पारा सराय धोधी में स्थित रामजनकी मंदिर पर चल रहे धनुष यज्ञ समापन के पांचवे दिन बुधवार को पहुंचे बतौर विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के सह अतिथि महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श और महावीर हनुमान की भक्ति अमर है ऐसे भक्त और आदर्श अब धरा पर नहीं कभी नहीं मिल सकते। कार्यक्रम से पूर्व महासभा के पदाधिकारियो ने भगवान श्रीराम माता-सीता महावीर हनुमान सहित सभी भगवान और देवी देवताओं को पुष्प अर्पित कर देश के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके उपरांत महासभा सीतापुर इकाई के जिला प्रभारी लवकुश वर्मा की अगुवाई में विशिष्ट अतिथि दीपक सिंह सरल, मंदिर के महंत श्रद्धेय रामभूषण, सह अतिथि ध्रुव कुमार सिंह, बाराबंकी महासभा के पदाधिकारी रविंद्र मिश्रा, विमलेश वर्मा का बड़ी गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा के सीतापुर जिला महासचिव
अजय कांत गुप्ता अशोक,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार मिश्रा, महमूदाबाद तहसील संगठन मंत्री
दीपक कुमार विमल सहित महासभा के अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण में बुधवार दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




