पवन पुत्र महाबली हनुमान जी महाराज की त्रेता युग में जेष्ठ मास के मंगलवार को भगवान श्री राम जी से पहलीबार मुलाकात हुई थी: गोप*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी : भक्ति बल बुद्धि के प्रतीक भक्तों के परम रक्षक संकट मोचन महाबली हनुमान जी महाराज की त्रेता युग में जेष्ठ मास के मंगलवार को भगवान श्री राम जी से पहलीबार मुलाकात हुई थी इसके उपलक्ष्य में ज्येष्ठ के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है जिसमें भक्तगण महाबली के भक्तों की सेवा के लिए भंडारे लगाकर पूरी सब्जी बूंदी शरबत सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनवाकर बजरंगबली जी को भोग लगाकर भक्तों में वितरित करते हैं। उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज जेष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर राम जी के परम भक्त भक्तों के परम रक्षक संकट मोचन बजरंगबली जी महाराज के भक्तों की सेवा के लिए शहर में छाया चौराहा स्थित पार्किंग में शिवराज राणा द्वारा, आलापुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सतीश चंद्र द्वारा अस्पताल परिसर में, हैदरगढ़ सुबेहा रोड पर ग्राम नरौली स्थित एसबीएस पब्लिक स्कूल एवं इंटर कॉलेज प्रांगण में कॉलेज प्रबंधक हर्षित राजकुमार सिंह द्वारा, ग्रामअंन्चल महाविद्यालय में आशुतोष अवस्थी द्वारा कॉलेज परिसर में, हैदरगढ़ सुल्तानपुर रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील सिंह द्वारा कॉलेज परिसर में एवं पुरानी तहसील हैदरगढ़ पर बार एसोसिएशन एवं संजय सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उपस्थित होकर असीम शक्ति साहस भक्ति के स्वामी बजरंगबली जी महाराज की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना दर्शन कर महाबली का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हुए हनुमान जी महाराज की महिमा का बखान करते हुए व्यक्त किये। इस मौके पर युवा सपा नेता अविरल सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, संजय सिंह एडवोकेट, पिंकू सिंह, अदनान चौधरी, सिपाही लाल यादव, राजू सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अय्यूब कुरैशी, रामकुमार सिंह, मोहम्मद फारूक, महेंद्र सिंह शाह प्रधान, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, धीरज यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित तमाम श्रद्धालुओं ने बजरंगबली जी महाराज की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button