मिशन शक्ति फेज-5 के तहत 12वीं की छात्रा को बनाया गया 01 दिन का प्रभारी निरीक्षक-
“मिशन शक्ति फेज-05”
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोठी पुलिस द्वारा H.L.B. पब्लिक इण्टर कॉलेज की 12वीं कक्षा की होनहार छात्रा संजना को एक दिन के लिए प्रभारी कोतवाली बनाया गया तथा छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया साथ ही चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्बन्धी अपराधों, आपराधिक नियत्रंण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यातायात नियन्त्रण, कानून व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


