दलित महिला से पुलिस की बर्बरता मामले में रवि कुंडली ने की पीड़िता से मुलाकात

 

कैथल अश्विनी वालिया , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली ने सीवन के सरकारी हस्पताल में पहुंचकर पीड़ित महिला ममता से मुलाकात की और उसका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए रवि कुंडली में कहां की दलित महिला ममता के साथ पुलिस की बर्बरता बहुत निंदनीय कृत्य है और सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने के लिए अगर सड़कों पर जनआंदोलन भी करना पड़ा तो भी उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी घटना को सहन नहीं किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button