बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन्स का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गई। पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई गई।

यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को मानकों के अनुसार सभी आवश्यक उपकरण साथ रखने, रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने तथा आने वाली समस्याओं के समाधान के संबंध में वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, व्यायामशाला, सीपीसी कैंटीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, जिला नियंत्रण कक्ष, 112 कंट्रोल रूम, आवासीय परिसर और पुलिस लाइन भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की दृष्टि से सभी मूलभूत सुविधाओं की जांच कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की भी जांच की गई और उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button