थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा अपने घर का रास्ता भटककर आये 04 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द-

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय सैफ में  एक बच्चा उम्र लगभग 4 वर्ष के मिलने की सूचना श्री मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी बारिनबाग, थाना टिकैतनगर को मिली। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बच्चे से उसके व परिजनों के बारे में पूछा गया, बच्चे ने अपना नाम विवेक तथा पिता का नाम श्री सोनू बताया । चौकी प्रभारी द्वारा आस-पास के व्यक्तियों व सी-प्लान एप के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उक्त बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरा बच्चा शाम करीब 17.00 बजे से घर से गायब था जो अपने घर करीब 05 किलोमीटर दूर ग्राम सराय सैफ आ गया था। परिजनों व आमजनमानस द्वारा आभार प्रकट कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button