*पं. सिद्धार्थ अवस्थी ने लोधेश्वर महादेवा में किया जलाभिषेक*
*इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट अंतिम सोमवार को होगा विशाल भंडारे का आयोजन*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
रामनगर/बाराबंकी।
पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रावण मास के पावन पर्व पर पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के सुपुत्र पंडित सिद्धार्थ अवस्थी उर्फ सिद्धू भैया ने महादेवा पहुंचकर भूत भावन भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
मंदिर के पुजारी वीरेंद्र अवस्थी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया।
सिद्धार्थ अवस्थी ने महादेवा मंदिर परिसर में बैठकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं जनता से मुलाकात कर विचार विमर्श किया।
पंडित सिद्धार्थ अवस्थी के स्वभाव और लोकप्रियता के कारण उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई
पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रामनगर पर पहुंचकर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को होने वाले विशाल भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई लोगों से व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया
इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष एड. सुरेशचंद्र गौतम,
अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एड. कौशल किशोर त्रिपाठी,
ग्राम प्रधान लोधौरा राजन तिवारी, हरिप्रसाद द्विवेदी मठ रिसीवर, दशरथ अवस्थी पुजारी, समाज सेवी आकाश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, दीपक सिंह घोखरिया, सुनीत अवस्थी, संकर शरण बाजपाई, महेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
*लोधेश्वर में जलाभिषेक हेतु वीआईपी कल्चर व्याप्त*
*गर्भ गृह में पूजन कर रहे मंत्री, बाहर जलाभिषेक के लिए इंतजार करते श्रद्धालु*
रामनगर बाराबंकी
सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में सावन के दूसरे सोमवार को आयोजित होने वाले मेले में आज रविवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं का हुज़ूम जलाभिषेक के लिए जुटा रहा।
इसी क्रम में दोपहर करीब 12 बजे जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी समेत जनपद के कई भाजपाई नेताओं के साथ भारी लाव-लश्कर लेकर लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने के लिए आए।
बताते चले की मंदिर नियमावली के तहत दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक शयन हेतु मंदिर बंद रहने का प्रावधान है। आज ही नहीं एसी व्यवस्था आये दिन लोधेश्वर में बनी रहती हैं। वीआईपी अंदर जलाभिषेक करते रहते हैं और बाहर श्रद्धालु अपने बारी का इन्तजार करते रहते हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों को दरकिनार कर उमस भरी गर्मी में श्रद्धालुओं को रोक कर मंदिर के अंदर जल शक्ति मंत्री व जनपद के भाजपा नेताओं को जलाभिषेक कराया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत व महादेवा चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी अपने दल बल के साथ सभी श्रद्धालुओं को रोक दिया और कहा कि जब तक मंत्री जी पूजा नहीं कर लेंगे तब तक किसी को भी नहीं जाने दिया जायेगा। वहीं जब तक प्रदेश के मंत्री व जिले के नेताओं ने पूजन नहीं कर लिया तब तक श्रद्धालुओं को मंदिर गर्भ गृह में नहीं जाने दिया गया। काफी देर से जलाभिषेक के लिए उमस भरी गर्मी में खड़ी हुई एक महिला को चक्कर आ गया और वह गश खा गई। कुछ देर बाद उस महिला ने काल भैरव मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर वापस चली गयी।
बताते चले कि श्रद्धालु बिना कुछ खाए पिए जलाभिषेक करने आते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि क्या भगवान के यहाँ भी वीआईपी कल्चर व्याप्त है। अगर वीआईपी भी आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लग कर श्रद्धां भाव से जलाभिषेक करें तो शायद अपनी अलग छवि जनता में बना सके।


