पंचायत कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, मंत्री दिलीप घोष ने दिया आश्वासन

 

सिलीगुड़ी: पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच में आयोजित ‘सर्व बांग्ला ग्रामीण संपद कर्मी संगठन’ के उत्तर बंगाल सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मानदेय में और वृद्धि करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

सम्मेलन के दौरान मंत्री ने उत्तर बंगाल में खाली पड़े प्रशासनिक पदों को जल्द भरने की बात कही। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना पर भी काम करने का संकेत दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिले आवेदनों की गहन जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी सहायता केवल वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचे तथा किसी अपात्र व्यक्ति को इसका लाभ न मिले।

वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की हालिया टिप्पणियों की आलोचना की और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सम्मेलन में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण संपद कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button