थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा हाइवे किनारे खड़े टैंकरो से डीजल/पेट्रोल चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*कब्जे से 04 अदद ड्रम में लगभग 670 लीटर डीजल व 35 लीटर पेट्रोल एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप बरामद-*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 27.07.2025 को 04 अभियुक्तों 1. मोहित सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 2. धर्मेन्द्र गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम जगतखेड़ा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी, 3. तरानी सेन पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी, 4. राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को एनएच-56 ग्राम जगतखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद ड्रम में लगभग 670 लीटर डीजल व 35 लीटर पेट्रोल, 01 अदद जनरेटर, 01 अदद प्लास्टिक के पाइप, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन सं0 यूपी 32 क्यूएन 7199 बरामद कर थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 304/2025 धारा 317(2)/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो डीजल/पेट्रोल चोरी करने जैसी घटना को अंजाम देते है। अभियुक्तगण द्वारा हाइवे किनारे खड़े टैंकरो से जनरेटर व पाइप के माध्यम से डीजल/पेट्रोल चोरी किया जाता है और उसे अच्छे दामों में बेच दिया जाता है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मोहित सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
2. धर्मेन्द्र गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम जगतखेड़ा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
3. तरानी सेन पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
4. राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. 04 अदद नीला ड्रम
2. लगभग 670 लीटर डीजल
3. 35 लीटर पेट्रोल
4. 01 अदद जनरेटर
5. 01 अदद प्लास्टिक के पाइप
6. घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन सं0 यूपी 32 क्यूएन 7199

*आपराधिक इतिहास-*
*धर्मेन्द्र गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम जगतखेड़ा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी*
1. मु0अ0सं0 240/2024 धारा- 34/323/504/506 भा0द0वि0 थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 176/2024 धारा 363/366/504 भा0द0वि0 थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी

*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री अभय कुमार थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री आदित्य गौतम थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
3. का0 जयसराज यादव, का विकास विश्वकर्मा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button