नौलखा की महिला के अकाउंट से 10 हजार तो रमौली के पिंकेश के खाते से उड़ाए 26,500

मंझौल में आधार कार्ड अपडेट करने की आड़ में चल रहा फर्जीवाड़ा

 

शकील बेग

नावकोठी बेगूसराय। थाना क्षेत्र के महेशवारा पंचायत के वार्ड नंबर 1 नौलखा की एक महिला के साथ साइबर क्राइम की घटना सामने आया है। इसमें पीड़िता के पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते से लगभग दस हजार की निकासी कर ली गई है। पीड़िता नवीन महतो की पत्नी नीतू कुमारी ने इस सिलसिले में साइबर थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। इस संदर्भ में उसने बताया कि अपना आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 07 मई को मंझौल बाजार स्थित मां जयमंगला इंटरनेट वर्ल्ड आधार सेंटर गई थी। वहां पर मंझौल वार्ड 03 के मदन पोद्दार का पुत्र बिट्टू कुमार और नितेश कुमार उर्फ भोली बैठा था। बिट्टू कुमार आधार में मोबाइल अपडेट करने के लिए उसका आधार नंबर, मोबाइल नंबर और फिंगरप्रिंट लिया। जब मोबाइल नंबर अपडेट होने की बात बताया तो वहां से घर चली आयी। एक सप्ताह पूर्व गांव में चर्चा शुरू हो गयी कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर खाता से रूपये गायब हो रहे हैं। अपना खाता अपडेट करवाकर चेक किया तो उस महिला का होश उड़ गया। पता चला कि 7 मई को 1500 और 12 मई को 8500 कुल 10,000 हजार रूपये का पोस्ट पेमेंट बैंक की खाता संख्या 007010172449 से रूपये उड़ा लिया गया है। उसने जोर बताया है कि नीतेश कुमार, बिट्टू कुमार साइबर अपराधियों से मिलकर षड्यंत्र रचकर उसके आधार नंबर, मोबाइल नंबर, फिंगरप्रिंट इत्यादि का दुरूपयोग कर खाता से रूपये निकासी कर लिया है। उसने बताया कि महेशवारा पंचायत के रमौली के राम प्रभास यादव के पुत्र पिंकेश कुमार के अकाउंट से भी 26,500 रूपये की निकासी इसी आधार सेंटर से कर ली गई है। इस तरह आधार अपडेट करने की आड़ में चल रहे हैं साइबर क्राइम की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button