चुनाव आयोग चोरी और सीनाजोरी कर बना रहा लोकतंत्र को माखौल

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी कर सत्ता में उसको बनाए रखने की कसम खाई है। बिहार बदलाव का केंद्र रहा है। हर तिकड़म को धत्ता बताकर भाजपा को बिहार की सत्ता से बाहर कर चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का जनता जबाव देगी। भाकपा-माले नेता सह खेग्रामस के जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा ने इंडिया गठबंधन की बेगूसराय प्रखंड की बैठक को संबोधित करते हुए चांदवाड़ा गांव में कही। राजद के प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव की अध्यक्षता में संचालित बैठक में चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एसआइआर के बहाने विपक्ष और भाजपा विरोधी मतदाताओं में डर व भय पैदा कर लोकतंत्र का माखौल बना रहा है। राजद जिला महासचिव अर्जुन यादव ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समय सीमा के अंदर हर बूथ पर बीएलए के साथ छुटे मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने और मृत को हटाने में गति लाने की अपील की। बैठक में भाकपा माले के नवलकिशोर, सीपीएम के लोकल सचिव सुरेंद्र साह, भाकपा अंचल मंत्री चन्द्रमोहन अकेला, सियाराम यादव, वीआईपी के राजकुमार सहनी समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button