सीआईए एजेंट केजरीवाल द्वारा जेल जाने से पहले अपवित्र की गई गांधी जी की समाधि को गंगाजल से पवित्र किया- गोयल

 

नई दिल्ली। आज वरिष्ठ भाजपा नेता व यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी अपने कुछ साथियों के साथ गांधी जी की समाधि राजघाट पर गए व गांधी जी की समाधि को गंगाजल के छिड़काव के साथ पवित्र किया क्यांकि कल जेल में सरेंडर करने से पहले सीआईए का एजेंट शराब घोटाले वालों से व खालिस्तानियों से (पन्नू कनाडा) पैसे लेने के आरोप में जेल काट रहे केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी समाधि पर आकर उनकी समाधि को अपवित्र कर उनका बहुत बड़ा अपमान किया है व साथ ही साथ बहुत बड़े राष्ट्र भक्त व देशभक्त होने का नाटक भी किया है, जबकि गांधी जी तो सदैव शराब के विरोधी रहे हैं। इससे लाखों करोड़ों देशभक्तों की भावनाएं आहत हुई है और उनकी आहत हुई भावनाओं पर मरहम लगाने के उद्देश्य से श्री गोयल ने गांधी जी की समाधि को गंगा जल से छिड़ककर पुनः पवित्र किया है और केजरीवाल के इस कृत्य के लिए गांधी जी से माफी भी मांगी है। आज पुरा देश गांधी जी को शत्-शत् नमन् करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button