4000 जिंदा कारतूस और ब्रेजा कार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने किया 01 आधार कार्ड, 01 ड्राईविंग लाईसेंस, गाड़ी का आरसी, 01 मोबाईल, 01 चाभी एवं 01 लाख रूपया नगद बरामद
बेगूसराय भारत पोस्ट ब्यूरो। लोहियानगर थाना को एसटीएफ आर्म्स सेल पटना के माध्यम से मिली सूचना पर पुलिस टीम एवं जिला आसूचना इकाई बेगूसराय के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहियानगर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज से एक अपराधी को एक ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4000 जिंदा कारतूस, 01 आधार कार्ड, 01 ड्राईविंग लाईसेंस, गाड़ी का आरसी, 01 मोबाईल, 01 चाभी एवं 01 लाख रूपया नगद बरामद किया। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय स्टेशन रोड के ओवरब्रिज पुल से एक ब्रेजा कार BR09AG-9533 से एक हथियार तस्कर काफी मात्रा में गोली तस्करी के लिए ले जा रहा था। इस सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के संज्ञान एवं निर्देशानुसार लोहियानगर थाना पुलिस पार्टी, जिला आसूचना इकाई बेगूसराय एवं चीता बल के द्वारा तत्काल कार्रवाई कर ओवरब्रिज के पास उक्त कार को रोका गया और कार सवार व्यक्ति रविश सिंह, पिता-उचित नारायण सिंह, साकिम-सबदलपुर पंचरूखी, वार्ड नं.-01, थाना-साहेबपुरकमाल, जिला-बेगूसराय को पकड़ा गया। उससे 0.32 बोर का 04 हजार कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया कि उत्तर प्रदेश से गोली लेकर आ रहा था। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इनके बारे में और भी आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।



