बेगूसराय में गला रेतकर राजद नेता की हत्या, खेत में मिली लाश

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले में अपराधी बेखौफ बना है। आए दिन लोगों की हत्या करने से अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। एक ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार जोगिया डीह पर एक खेत के पास सुबह एक युवक का शव गला रेतकर हत्या किया हुआ शनिवार को मिला। शव की पहचान राजद नेता के रूप में हुई। जो नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मुहल्ला निवासी आशुतोष कुमार यादव उर्फ पीयुष 30 वर्ष के रुप में शिनाख्त की गयी। शव को देखने से ऐसा लगता था कि अपराधियों ने कहीं उसकी हत्या गला रेतकर दूसरे जगह करने के बाद उसके शव को छुपाने के लिए खम्हार जोगिया के पास फेंक दिया। घटना के बाद सूचना पाकर जिले के एसपी मनीष, व सदर डीएसपी 1 आनंद कुमार पांडेय घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच की। उसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पीयूष शाम में अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि खाना बनाकर मां रखो हम एक जगह से लौटकर आ रहे हैं।
उसके बाद शनिवार की सुबह में उसकी हत्या की खबर मिली है।बताया जाता है कि पीयूष जेल से 20 दिन पहले बाहर निकाल कर घर आया था। उसके बाद अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है।आखिर राजद नेता की हत्या अपराधियों ने क्यों की है, इसपर गहन जांच पुलिस कर रही है। इधर, मृतक के परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button