हमारा टैक्सी को स्टार्टअप समिट में राजीव और शुभम को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत आयोजित स्टार्टअप समिट बिहार 2025 में हमारा टैक्सी (बेगूसराय) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हमारा टैक्सी के डायरेक्टर शुभम कुमार एवं राजीव कुमार को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।स्थानीय स्तर पर शुरू हुई यह सेवा आज ओला-उबर जैसी सुविधाओं की तर्ज़ पर बिहार में सुरक्षित और विश्वसनीय टैक्सी सेवा उपलब्ध करा रही है। साथ ही युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी सृजित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button