जश्न: पीजी पढ़ाई की स्वीकृति मिलने पर एनएसयूआई ने महिला कॉलेज में बच्चों और प्रधानाचार्य के बीच बांटी मिठाई

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी आयी है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब आरसीएस कॉलेज मंझौल और श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की स्वीकृति मिल गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में इंग्लिश, हिन्दी, हिस्ट्री जबकि आरसीएस कॉलेज मंझौल में पॉलिटिकल साइंस, हिन्दी और इकोनॉमिक्स विषयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी गई है। कॉलेज अध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में बच्चों और प्रधानाचार्य के बीच मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन
के जीडी कॉलेज के अध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह संगठन के संघर्षों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई बेगूसराय ने लगातार इसको लेकर संघर्ष किया है। एनएसयूआई ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्याम सुंदर ने बताया कि बेगूसराय के बच्चों के लिए हमलोगों की माँग उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक लगातार आंदोलन किया। आज उसी का परिणाम है कि इन दोनों कॉलेजों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की शुरुआत एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुई है। वही श्याम सुंदर ने कहा कि कुछ संगठन अपनी दलाली चमकाने के लिए अपना क्रेडिट क्रेडिट खेल रहे है लेकिन एनएसयूआई ने धरातल पर मेहनत का परिणाम आज बेगूसराय के बच्चों को मिला है l
वही कॉलेज उपाध्यक्ष रोहित कुमार और गोलू कुमार, बब्लू कुमार, प्रिंस कुमार, सौरव कुमार, पूजा कुमारी, पूर्णिमा मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। विद्यार्थी के लिए हमलोगों का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा । इस फ़ैसले से अब ज़िले के छात्रों को पीजी की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उन्हें उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button