पीएम नरेंद्र मोदी की माताजी को गाली देने वाले की हो फांसी की सजा: अभय कुमार
भाजपा द्वारा फैलाई जा रही आघोषित गृह युद्ध के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। एनडीए की ओर से आयोजित बिहार बंद का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बेगूसराय की ओर से कांग्रेस भवन में सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। राष्ट्रपिता बापू का तैलचित्र रखकर सैंकड़ों कांग्रेस कर्मी जिला नेतृत्व के बैनर तले सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए।सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने की। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को जिस किसी ने गाली दी है, उसे फांसी की सजा मिलना चाहिए। साथ ही जिन भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन को गाली देने का काम किया है, उनकी सजा कब मुकर्रर होगी? भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रजातांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसपर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में गाली गलौज का कोई स्थान नहीं होता है। जो लोग ऐसा करते हैं, वह छुटभैये हैं। सार्जन ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन राष्ट्रपिता बापू का अमोघ हथियार था। इसलिए गुरूवार को कांग्रेस भवन में इस आंदोलन का सूत्रपात किया गया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की जनता पूरी तरह भाजपाई द्वारा आहूत बिहार बंद को नकार दिया। स्कूल खुले रहे, बाजार खुलने का ही समय था। जब उनका आंदोलन समाप्त हुआ। दफ्तर खुले रहे, यात्रियों के आवागमन जारी रहा। कुछ जगह जबरदस्ती सड़क पर टायर जलाकर राहगीरों को परेशान किया गया। जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने कहा कि एनडीए वाले कहने को तो मां के सम्मान में बिहार बंद का आह्वान किया, लेकिन बंदी के दौरान महिला शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करना नहीं भूले। महिला रोगी के ड्राइवर के साथ गाली गलौज करना नहीं भूले। जो इन भाजपा कार्यकर्ताओं का संस्कार है। इस अवसर पर रामविलास सिंह, सुबोध कुमार, मुरलीधर मुरारी, रामप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार गुड्डू, सतीश कुमार वीरू, रामकुमार चौधरी, सुनील सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, जय जय राम चौधरी, राजदेव पासवान, मो मतीन, रामानुज कुंवर, ब्रजेश कुमार प्रिंस, राजेंद्र पासवान, जाकिर हुसैन, विक्रम कुमार, दीपक कुमार कश्यप, मो जमाल,
विनोद ईश्वर व अन्य उपस्थित थे।


