बिहार बंद: पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में एनडीए कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम

प्रदर्शन के दौरान खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और नगर विधायक कुंदन कुमार समेत हजारों एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। गुरुवार को एनडीए द्वारा बिहार बंद को लेकर बेगूसराय में महिलाओं, पुरुषों व युवा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सुबह 7:00 बजे से ही एनडीए की महिला व पुरुष कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। एनएच-31, 28 और एसएच 55 को कई घंटे तक एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर आवागमन को बाधित रखा। सड़क पर उतरे एनडीए के नेताओं ने जमकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में उनके स्वागत मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई थी। इसी के विरोध में एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बिहार सरकार के खेल मंत्री व बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता ने हरहर महादेव चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बिहार बंद के दौरान एनएच-31 पर बैठकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बरसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि विश्व के हमारे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी मां अब इस दुनिया में रही भी नहीं और महागठबंधन के नेता गाली दिलवाए हैं। इसे भाजपा व एनडीए के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगें। इस बार बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मटिया मेट कर देगी। इस अपमान का बदला वह चुका लेगी। वहीं नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा केंद्र में पीएम मोदी 11 सालों से और बिहार में 20 वर्षों से एनडीए के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। इसको देखकर महागठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें यह पता भी नहीं है कि बिहार की जनता आगे 25 वर्षों तक कभी आपको बहुमत नहीं देनेवाली है। उनका वोट अधिकार यात्रा बिहार में फ्लॉप कर गया है। विधायक ने कहा यह हड़ताल जनता की आस्था और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री के मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद का असर बेगूसराय में नहीं दिखा। हड़ताल रहने के कारण भी सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से जारी था। किसी भी तरह के वाहनों को गुजरने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जेडीयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सन्नी के अलावे एनडीए की सैकड़ो महिलाएं व पुरुष सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button