बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ,हाई टेंशन बिजली करेंट के चपेट में आने से एक किशोर बुरी तरह से घायल।
बिहार : औरंगाबाद में आज एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ,हाई टेंशन बिजली करेंट के चपेट में आने से एक किशोर बुरी तरह झुलस गया है, घटना शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित अजमेर नगर मुहल्ले की चौराहे की पास की है, जहाँ करकट के उपर गिरे हुए 10 रुपये का सिक्का निकालने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह से झुलसकर जख्मी हो गया. जख्मी किशोर की पहचान उक्त मुहल्ला निवासी नसीम के पुत्र मो वसीम के रूप में किया गया है. घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घर के पास ही किसी बच्चे का दस रुपये का सिक्का एस्बेस्टस पर चला गया था. जानकारी मिलने पर वह एस्बेस्टस पर चढ़कर सिक्का निकालने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है जहाँ डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार की बाद हायर सेन्टर रेफर कर दिया है,
पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया.


