योगी सरकार के इरादे में सफल इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर, शिवली में ज्वैलर्स लूटकांड का आरोपी इनामी अम्मू गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर देहात । यहां शिवली पुलिस हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले हुए है ,जिसके क्रम में15000 के इनामी एक शातिर लुटेरे को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
पकड़े गए शातिर अभियुक्त अरमान उर्फ अम्मू को दबोचने में सफलता तब मिली जब पीड़ितों की हर संभव सहायताऔर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए भी चर्चित निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य शैली के तेज तर्रार और व्यवहार कुशल जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त में निकले हुए थे।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अपराधियों को भरपूर सबक सिखाने में अग्रणी और लोकहित में विलक्षण कार्यशैली वाले कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की अगुवाई वाली टीम में शामिल उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार आदि ने इस शातिर अपराधी को मैथा नहर पुल के पास जाल बिछाकर भागने की कोशिश में सफल होने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ तथा समस्या शिकायतों के निस्तारण होने तक पीड़ित के हित में जुटे रहने वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक पकड़े गए इस शातिर अपराधी लुटेरे अरमान उर्फ अम्मू ने बीती 9 जनवरी 2025 को न्यू मानसी ज्वैलर्स के मालिक राजकुमार उर्फ राजू के साथ ग्राम भीखर के पास अपने अपराधी साथियों के साथ मिलकर आभूषणों व नकदी से भरा बैग लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस बैग में 10 ग्राम सोना, करीब आधा किलो चांदी और 25,000 रुपये नकद शामिल थे। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों जाहिद और रिहान को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि अरमान उर्फ अम्मू अबतक लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जनपद औरैया के समथरपुर में रहने वाले 20 साल के इस शातिर अपराधी अरमान उर्फ अम्मू पर थाना सिकंदरा और थाना शिवली में संगीन धाराओं में मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button