जयकारों के साथ सरयू घाट पर गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन
ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
लोधेश्वर महादेवा में आयोजित हुए गणेश महोत्सव मे आज शनिवार सुबह हवन पूजन के साथ पंडित मयंक शास्त्री, पं योगेश शास्त्री, लवकुश मिश्रा के द्वारा विधि विधान से पूर्णाहुति के पश्चात डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भक्त गण क्षेत्रवासी सहित सभी गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ,देवा हो देवा गणपति देवा आदि गीतों व आतिश बाजी के साथ विसर्जन यात्रा महादेवा मन्दिर से लोधौरा चौराहा भ्रमण करते हुए गोबरहा ,मीतपुर ,गणेशपुर होते हुए सरयू नदी घाघरा घाट पर पहुंची , जहां गणेश प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भाव पूर्ण विसर्जन किया गया। वोहनिया तालाब पर रखी गई गणेश प्रतिमा सुरेंद्र अवस्थी तथा पट्टी गांव में रखी प्रतिमा हर्ष तिवारी ने भी गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को सरयू घाट पर विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा में मठ रिसीवर हरी प्रसाद द्विवेदी, पवन शर्मा, रुद्र प्रसाद त्रिपाठी,प्रधान अजय तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र अवस्थी,चंद्रेश द्विवेदी,सोनू गुप्ता, रजत शर्मा, सतीश गुप्ता,योगेश शास्त्री, मयंक शास्त्री,लवकुश मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ,अनुभव तिवारी, प्रशांत मिश्रा,स्वामीनाथ,रजनीकांत,राजन गुप्ता, अरविंद, रवि गुप्ता, शिव शरण आदि सहित हजारों की संख्या में विसर्जन शोभायात्रा में शामिल रहे , विसर्जन शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे व महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ,हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह , कांस्टेबल जंगशेर सिंह चौहान ,कृपा राम ,एलआईयू से अतुल वर्मा सुरक्षा कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

