सांसद कमलजीत सहरावत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और सेवा की।
नई दिल्ली -धन-धन गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद बहन कमलजीत सहरावत आज गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी,एक ब्लॉक सुभाष नगर में पहुंची और बहुत ही श्रद्धा सत्कार के साथ उन्होंने वहाँ पर माथा टेका, लंगर बांटने की सेवा की, बर्तन धोने की सेवा की और संगत के साथ पंगत में बैठकर लंगर छका और कीर्तन सर्वण किया अथवा इस अवसर पर सभी सिक्ख संगतों को गुरु ग्रंथ साहब जी के पहले प्रकाश उत्सव के मौके पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी सुनने से ही सभी दूखो का निवारण हो जाता है और मानसिक शांति मिलती है इस अवसर पर उनके साथ पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बख्शी , जिला महामंत्री चरणजीत सिंह लवली, उपाध्यक्ष कुनाल साहनी, इंद्रजीत सिंह बल्ली, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा , सोनू चड्ढा, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर सिंह सोनू, पश्चिमी जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर ,आशा कपूर,ईशा गेरा, गुरुमीत कौर ओबराय, अमरजीत सिंह लवली, गुरुप्रीत सिंह सरपंच सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब कमेटी अध्यक्ष बलदेव सिंह वीरजी ने उनका अभिनन्दन किया और आई संगत को गुरुपर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


