छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन कल से मुंबई में

डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026 (एजेंसी)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल से मुंबई में शुरू हो रहे दो दिवसीय छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्री शाह वर्ष 2025–26 के ‘राजभाषा गौरव’ एवं ‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्कार प्रदान करेंगे।राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री तथा अनेक सांसदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि, विद्वान, साहित्यकार, शिक्षाविद् तथा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।यह आयोजन महाराष्ट्र की समृद्ध भाषाई, सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा के साथ हिंदी के जीवंत संबंधों को भी रेखांकित करेगा।

श्री शाह के कुशल मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग 2021 से हर वर्ष अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। वाराणसी से प्रारंभ यह सम्मेलन सूरत, पुणे, नई दिल्ली और गांधीनगर में हो चुका है और इस वर्ष महाराष्ट्र की धरती पर नवी मुंबई में हो रहा है। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button