वर्किंग जर्नलिस्ट क्लब की नौ सदस्यीय गवर्निंग बॉडी सर्वसम्मति से पूरी

 

नई दिल्ली। वर्किंग जर्नलिस्ट क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कूचा चेलान स्थित हाजी ज़हूर अटैची वालों के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में क्लब की नौ सदस्यीय गवर्निंग बॉडी को पूरा करते हुए जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष अमीर अहमद राजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी पत्रकारिता सेवाओं को भी याद किया गया।

बैठक की शुरुआत क़ासिम शम्सी की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई। संचालन करते हुए वसीअुर्रहमान उस्मानी ने क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष अमीर अहमद राजा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। उल्लेखनीय है कि अमीर अहमद राजा का निधन 11 अगस्त को हुआ था। बैठक में सदस्यों ने उनके निधन पर गहरे दुख का इज़हार करते हुए मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।

इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष फरज़ान कुरैशी के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई और उनकी सेवाओं के सम्मान में धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया गया।

बैठक में गवर्निंग बॉडी के रिक्त पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से वसीअुर्रहमान उस्मानी को जनरल सेक्रेटरी, अमीर अमरोहवी को सेक्रेटरी और सैयद फ़ज़ील अहमद को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया।

उल्लेखनीय है कि गवर्निंग बॉडी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव पहले ही किया जा चुका था। इनमें मोहम्मद राहम अध्यक्ष, मोहम्मद ओवैस उपाध्यक्ष, मोहम्मद गुफरान अफ़रीदी कोषाध्यक्ष तथा ऐनैन अली हक, अहमद नौमान और मोहम्मद अक़रम कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। आज तीन नए पदाधिकारियों के चुनाव के बाद क्लब की नौ सदस्यीय गवर्निंग बॉडी पूरी हो गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि क्लब के पूर्व अध्यक्ष सलीम अहमद सिद्दीकी और आमिर सलीम खान के साथ पूर्व उपाध्यक्ष अमीर अहमद राजा के नाम रजिस्ट्रार ऑफिस ऑफ सोसाइटीज़ को भेजकर संबंधित रिकॉर्ड से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर युवा पत्रकार तौहीद हक़ानी और मोहम्मद साक़िब को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद क्लब की नियमित सदस्यता भी प्रदान की गई।

बैठक में फरज़ान कुरैशी, मोहम्मद ओवैस, इज़हारुल हसन, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद गुफरान अफ़रीदी, मुबारक क़ासमी, अमीर अमरोहवी, मोहम्मद राहम, ऐनैन अली हक, अहमद नौमान, वसीअुर्रहमान उस्मानी, गुलज़ार अहमद, सैयद फ़ज़ील, क़ासिम शम्सी, मोहम्मद साक़िब और तौहीद हक़ानी ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button