मानवता: अचेत महिला को पीएलवी ने मरहम-पट्टी कर खिलाया खाना

बेहतर इलाज के लिए उसके परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, परिजनों से कराया भेंट

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित कृष्णपुरी मोहल्ले में एक महिला जिसका सिर फटा हुआ और अर्ध बेहोशी की स्थिति में पाई गई। इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दी गई। प्राधिकार के शैलेश कुमार एवं अधिकार मित्र रेखा कुमारी ने बताया कि यह महिला उसके आवास के सामने वाली गली में सड़क पर बेहोशी की अवस्था में पाई गई। तब पड़ोसियों के साथ मिलकर उनके हाल-चाल को जाना, उन्हें देखने से प्रतीत हो रहा था कि वह बेहोशी की स्थिति में है सर फटा हुआ है और खून बह रहा था। उसके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया। उसके फटे हुए घाव में बेटाडिन एवं मलहम लगाया, तब जाकर वह अपने आंख को खोली। उसके बाद वह खाना मांगने लगी उन्हें घर का भोजन भी कराया। उसके बाद रिक्शा पर बैठाने का प्रयास किया, वहां से भाग जाने का प्रयास किया। उनकी स्थिति को देखकर लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। शैलेश कुमार ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अखिलेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क किया तो डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल है। स्थानीय मोहल्लेवासी, एनडीटीवी के पत्रकार संतोष प्रसाद एवं डीएलएसए के शैलेश कुमार ने नगर थाना के थाना अध्यक्ष अरुण कुमार से संपर्क कर महिला को सदर अस्पताल भेजने की बात कही। नगर थाना के एएसआई अमोद कुमार अपने पुलिस के जवानों, अधिकार मित्र रेखा कुमारी एवं एनडीटीवी के पत्रकार संतोष प्रसाद के संयुक्त प्रयास से सदर अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पूर्व एनडीटीवी के पत्रकार संतोष प्रसाद एवं शैलेश कुमार ने उन्हें वस्त्र भी दिया। डीएलएसए के शैलेश ने बताया कि जब सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया तब उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे। उनके भाई ललन पाठक ने बताया कि उसका नाम बीणा देवी है। यह बरौनी फ्लैग दुर्गास्थान के पास अपने नैहर में रहती थी। इनके पिता का नाम स्वर्गीय विश्वनाथ पाठक है। इनकी शादी मनोज पाठक के साथ मधुरापुर के पिछला टोला में हुई थी। इनकी तीन पुत्री भी है। बड़ी पुत्री का नाम प्रीति, आरती और उसके बाद सोनी है। भाई ललन पाठक ने बताया कि उनकी बहन बीणा देवी मिर्गी रोग से ग्रसित है। पिछले एक महीने से गायब थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button