कोसों दूर है बखरी विधानसभा क्षेत्र का विकास: अवनीश

 

नन्द किशोर सिंह

बेगूसराय संवाददाता। 147 बखरी विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी अवनीश कुमार पासवान ने शनिवार को प्रेस वार्ता अपने आवास पर करने के दौरान बताया कि मैं जन सुराज पार्टी में वर्ष 2022 से लगातार जुड़कर बखरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने अपने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के संबंध में बताया कि उनका एक ही सपना है बिहार को बदलाव करना और इस बदलाव के दौरान बिहार में शिक्षा और पलायन को रोककर यहां के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करना। उन्होंने कहा कि आपके अखबार के माध्यम से बखरी विधानसभा क्षेत्र के गरीब-गुरबा जनता का कोई विकास आजादी के बाद अभी तक ठीक से नहीं हुआ है। आज भी उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। उसके पिता मजबूर होकर बिहार को छोड़कर दूसरे राज्य जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, बंगाल में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। हम भी एक पढ़े लिखे इंसान हैं। इस बार जन सुराज पार्टी मेरे ऊपर विश्वास करके बखरी से हमें टिकट देती है, तो हम निश्चित रूप से जन सुराज को बखरी विधानसभा क्षेत्र से जीतने का काम करेंगे। उनकी धर्मपत्नी नीलकमल पासवान ने कहा कि मैं भी जन सुराज पार्टी से जुड़कर पूरे जिलेभर के महिलाओं को जन सुराज पार्टी का आगे क्या सोच और विचार है। बिहार को बदलाव करने को लेकर क्या उनका विजन है। इस संबंध में बताती हूं। साथ ही अपने संभावित प्रत्याशी बखरी क्षेत्र से हम अपने पति अवनीश कुमार को पूरा दिन रात सहयोग भी करती हूं। उन्होंने बताया कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में महिलाओं के कारण बिहार में शराबबंदी तो कराए, लेकिन शराबबंदी कहां हुई है। होम डिलीवरी घर में शुरू है। पुलिस भी शराब बेचवाने में लगी रहती है। शराब विक्रेता को खुली छूट देकर पैसे कमाने में पुलिस लगे हैं। जिसके कारण बिहार में निरंतर हत्याएं, लूट, अपहरण, महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे गंभीर मामले काफी बढ़े हैं। लेकिन जन सुराज पार्टी जैसे ही बिहार में सरकार बनाएगी। वैसे ही सभी चीजों पर अंकुश लगाएगी। इस मौके पर नीलकमल पासवान, आदर्श कुमार निराला, पंकज कुमार, द्रोपदी देवी, कंचन देवी, पिंकी रजक, निशेखा पासवान, निक्की देवी, अमेरिकन पासवान समेत कई अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button