“हिंदुओं की चिंता कम करें मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, सिर्फ फर्जी वोटर ही हटाए गए हैं”: शुभेंदु अधिकारी
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार शाम राजगंज और जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक भव्य रोड शो के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।एसआईआर (SIR) से नाम कटने के आरोपों को खारिज करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा:”किसी वैध मतदाता का नाम नहीं कटा है। केवल मृत मतदाताओं और फर्जी वोटरों के नाम हटाए गए हैं। ये वे लोग थे जो पहले चरण में कूचबिहार में, दूसरे चरण में जलपाईगुड़ी में और तीसरे चरण में मालदा में वोट डालते थे। इस बार ऐसी ‘डबल और ट्रिपल एंट्री’ को पूरी तरह साफ कर दिया गया है।”मुख्यमंत्री द्वारा हिंदुओं के हितों की बात किए जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “वह (ममता बनर्जी) हिंदुओं के बारे में थोड़ा कम सोचें तो बेहतर होगा। जब मैं कालीघाट मंदिर जाता हूँ, तब वह रेड रोड पर जाकर नमाज पढ़ती हैं।”
शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को राजगंज के भाजपा उम्मीदवार हाराधन सरकार और जलपाईगुड़ी के उम्मीदवार अनंत देव अधिकारी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।
रूट: यह रोड शो बटतला से शुरू होकर बेलाकोबा पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़ तक चला।जनसैलाब: हालांकि शुभेंदु अधिकारी अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन दोपहर से ही भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।



