17 को ऐतिहासिक होगा तेजस्वी यादव का बिहार अधिकार यात्रा: सांसद अभय कुशवाहा
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। औरंगाबाद जिले के सांसद सह युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार के युवा तेजस्वी यादव के 17 महीना के कार्यकाल को ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियां को याद कर रहे हैं। बिहार को अब युवा नेतृत्व ही चलाएगा। ये बातें सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव 17 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बेगूसराय अपराह्न 2:00 बजे दिन में सिमरिया राजेंद्र पुल पर पहुंचेंगे। जहां से हजारों राजद के कार्यकर्ता उनकी अगुवानी करेंगे। उसके बाद तेजस्वी यादव बरौनी प्रखंड के सीआईएफ के मैदान में एक संवाद कार्यक्रम को 2:30 बजे दिन में संबोधित करेंगे। उस संवाद कार्यक्रम की समाप्ति होने के बाद फिर वे जीरोमाइल होते हुए कंकौल सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकौल में 4:30 बजे शाम में संवाद कार्यक्रम जनता से करेंगे। उसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बेगूसराय में करेंगे। सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार के सीएम अब थक चुके हैं। उनको सीएम का पद स्वयं छोड़ देना चाहिए। बिहार को अब युवा नेता तेजस्वी यादव ही चलाएंगे। बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर डबल इंजन की सरकार का कोई काम नहीं किया है। महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने पर 200 यूनिट फ्री बिजली, घरेलू सिलेंडर गैस मात्र 500 रूपये में, युवाओं को रोजगार, वृद्धापेंशन में वृद्धि की जाएगी। मौके पर मटिहानी के पूर्व विधायक सह राजद नेता बोगो सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, संजय सुमन, राम शाखा महतो, सावित्री देवी, धर्मेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों राजद के नेता उपस्थित थे।



