मटिहानी में कांग्रेस को सीट नहीं मिली तो हाथ छाप को भूल जाएंगें कार्यकर्ता: केडी हिमांशु
रघुवीर झा
बेगूसराय संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मटिहानी में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कांग्रेस वरिष्ठ नेता केडी हिमांशु ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। मटिहानी कांग्रेस पार्टी की परम्परागत सीट रही है। उन्होंने कहा कि मटिहानी, बछवारा, बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी को सीट मिलना चाहिए।यहां कांग्रेस पार्टी की संगठन बेहतर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का महागठबंधन मजबूत होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सीट नहीं मिलेगी तो कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी के हाथ छाप को भूल जाएंगें।मटिहानी विधानसभा में सीपीएम से सीपीआई का बेहतर संगठन है तो सीपीएम किस आधार पर सीट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जो तय करेगी हम उसके साथ है। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजदेव सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बेगूसराय जिला में मटिहानी, बेगूसराय और बछवाड़ा कांग्रेस पार्टी को सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2020 में सीपीएम को सीट मिल गया था, जबकि मटिहानी में सीपीएम का कोई जनाधार नहीं था। महागठबंधन ने उन्हें वोट देने का काम किया। लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी को सीट मिलनी चाहिए। अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतीम ने कहा कि मटिहानी में अगर कांग्रेस को सीट मिलती है तो जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि हम ऊपरी शीर्ष नेतृत्व से मांग करते है कि कांग्रेस को ही सीट मिले। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि मटिहानी ऊपरी शीर्ष ने भी आश्वासन दिया है कि मटिहानी सीट कांग्रेस को ही मिलेगी और महागठबंधन का सरकार बनना तय है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुंवर, नौदेव राय, सकलदेव राय, करण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।



