बिहार में बिछेगा सड़कों.पुलों का जाल

-पारू में बनेगा 3 किलोमीटर लंबा महासेतु

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार में शानदार सड़कें और पुल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पथ निर्माण विभाग ने बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का लोन लेने की मंजूरी दे दी है। इस बड़े फंड से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में रुके हुए और चल रहे प्रोजेक्ट्स का काम बहुत तेजी से पूरा होगा। इस 21000 करोड़ में से 15 हजार करोड़ रुपये बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को दिए जाएंगे। 6 हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिलेंगे. विभाग ने इसकी सारी नियम और शर्तें अधिकारियों को बता दी हैं।
सरकार यह लोन 25 सालों में किस्तों में चुकाएगी. कर्ज चुकाने के लिए बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली 2026 के तहत सड़कों और पुलों से जो टोल टैक्स वसूला जाएगा। उसका इस्तेमाल किया जाएगा। अब पैसों की कमी से कोई काम नहीं रुकेगा। इस नए फंड से मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले अखाड़ाघाट पुल और दादर पुल के नए निर्माण में अब काफी तेजी आएगी। इसके साथ ही पुराने दादर पुल और शहर के सबसे व्यस्त माड़ीपुर आरओबी की मरम्मत का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के फतेहाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर एक बहुत बड़ा पुल बनने जा रहा है। लगभग 5 अरब रुपये के खर्च से यहां 3 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होगा, जिससे पारू और आसपास के इलाकों में आना.जाना बहुत आसान हो जाएगा।
मुजफ्फरपुर में बीएसआरडीसीएल द्वारा करीब 8 अरब रुपये की लागत से हथौड़ी.अतरार.बभनगामा.औराई सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब बैंकों से पैसा आते ही जिन किसानों या लोगों की जमीन ली गई है। उन्हें तेजी से मुआवजे का पैसा दिया जाएगा ताकि सड़क बनाने का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button