ट्रेन के एसी कोच से पत्रकार राय के मोबाईल की चोरी

समस्तीपुर, 17 मई 2025 अगर आप ट्रेन के एसी बोगी से भी सफर कर रहे हैं,तो सावधान हो जाइए! चोर आपके सामान और मोबाईल उड़ा ले जा सकता है।

ऐसी ही एक घटना के शिकार हुए हैं, बिहार में समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार राय। वह एम्स दिल्ली से इलाज कराकर बिहार संपर्क सुपरफास्ट एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। वह पारिवार के साथ कोच संख्या B1 में थे। मध्य रात्रि के बाद चोरों ने उनके मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया।

श्री राय ने इस घटना की शिकायत कोच में मौजूद स्टाफ एवं बाद में समस्तीपुर रेल थाने में की, लेकिन उनका मोबाईल अभी तक नहीं बरामद किया जा सका है। उन्होंने रेल मंत्रालय के आला अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने की भी अपील की है, ताकि यात्री निर्विक होकर सफर कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button