राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में 17 साल से फरार 5000 रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार !

 

कोटपूतली-
जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी अभियुक्त महमूद उर्फ टकला को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त महमूद उर्फ टकला (56) पुत्र रहमत खां निवासी टीकरी, थाना पुन्हाना, जिला नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। महमूद उर्फ टकला पर राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट का गंभीर आरोप था।
पुलिस के अनुसार यह अपराधी पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button