अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बीसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

अपर्णा कुमारी
पत्रकार

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2026, (एजेंसी) । जाने माने अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) चुनाव 2026 के लिए सदस्य पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली की विभिन्न अदालतों के कई वकील मौजूद थे ।

नामांकन के बाद श्री पांडेय ने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं तो उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता वकीलों की सुरक्षा और सम्मान होगी। वकीलों के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व सचिव श्री पांडेय ने कहा कि वह एक पारदर्शी और वकील-हितैषी बार काउंसिल ऑफ दिल्ली बनाना चाहते हैं, जो हर वकील की आवाज़ बने।

उन्होंने दिल्ली की अदालतों में बेहतर सुविधाएँ, चैंबर्स और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है,कि शनिवार को बीसीडी चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन था और 21, 22 और 23 फरवरी को मतदान होगा।एल. एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button