महाशय वासुदेव के नाम पर बने मार्ग का नवीनीकरण हुआ।
नई दिल्ली -महाशय वासुदेव के नाम पर बने मार्ग का नवीनीकरण श्याम शर्मा विधायक हरी नगर ने आज किया,स्व. महाशय वासुदेव जी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज महाशय वासुदेव मार्ग के नवीनीकरण का उद्घाटन श्याम शर्मा ने किया इस अवसर पर स्व वासुदेव जी पावन स्मृति में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्याम शर्मा ने लंगर प्रसाद बांटा कर सेवा की इस अवसर पर श्याम शर्मा ने कहा कि स्व वासुदेव के जीवन उनके मूल्य, सेवा भाव और सामाजिक योगदान से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए,इस अवसर पर गगन साहनी, मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा, गुलशन अरौड़ा, ओपी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर,लव चौपड़ा, बिट्टू छिब्बर, बब्लू छिब्बर , कंचन सडाना ,आशा कपूर आदि मौजूद रहे।


