मजदूर संघ महासचिव ने श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर लगाई गुहार

नई दिल्ली अखिल भारतीय राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम मजदूर संघ ने श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि कुछ असमाजिक तत्व यूनियन का लेटर पैड प्रयोग कर रहे हैं, जो यूनियन के सदस्य नहीं है। संघ के महासचिव बलराम सिंह ने श्रम आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि मौहर सिंह, कुलदीप शर्मा, सुरेश झा ने गैर कानूनी यूनियन के नाम का लेटर पैड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने श्रम आयुक्त से गुहार लगाई है कि इस गैर कानूनी गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सिंह ने कहा कि जो लोग हमारे यूनियन के सदस्य नहीं है फिर यह सभी यूनियन का लेटर पैड यूज कर रहे हैं और कहते हैं कि यह हमारी यूनियन है। जब कि इस यूनियन का वर्षों पुराना बलिराम सिंह ने आंदोलन कर देशभर में हजारों कर्मचारियों को रेगुलर नौकरी करवाया है। आज भी 15 से 20% कर्मचारी कार्यरत हैं।

