कानपुर में हत्या कर खेत में गाड़ी बच्ची की लाश, पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल, हिरासत में एक

 

सुनील बाजपेई

कानपुर। यहां 11 साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई । आज मंगलवार को उसकी लाश खेत में गाड़ी हुई पाई गई। इसके विरोध में गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल भी किया।
फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है । यह घटना बिधनू थाना क्षेत्र में हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची का मर्डर किया गया।
परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक इसदौरान पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। इसी के बाद वहां लापताहो गई । इसके बाद उसके घर वालों ने आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसी के बाद उसकी लाश खेत में गड़ी हुई बरामद की गई ,जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ हीआरोपित किए गए युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त रोष भी व्याप्त है ,जिसे देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button