ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सदर डीएसपी से मिला एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। एक तो बारिश जगह-जगह खुला नाले का पानी का जमाव और दूसरी तरफ शहर के मेन रोड के अलावा विभिन्न चौक-चौराहा पर जाम की समस्या से जिले की ट्रैफिक व्यवस्था काफी चरमराती नजर आ रही है। इससे निपटने के लिए जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना पड़ेगा और यह ट्रेंड ट्रैफिक पुलिस से ही संभव है। उपर्युक्त बातें बेगूसराय सदर 1 के नवनियुक्त डीएसपी आनंद कुमार पाण्डेय से संगठन का प्रतिनिधि मंडल मिलते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कही। उन्होंने कहा कि शहर के कॉलेज और स्कूलों के सामने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने के कारण छुट्टी होते ही काफी जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से लागू होने की मांग करते हुए कहा कि हरहर महादेव चौक से शहर का मुख्य कामकाज वाला स्थान कचहरी, नगर पालिका चौक, काली स्थान तक जाने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने प्रतिनिधिमंडल ट्रैफिक डीएसपी से बात कर समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।




