प्रागपुरा पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान: दो महिलाओं सहित 9 आरोपी गिरफ्तार ! अवैध हथियार बरामद !
भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपूतली-बहरोड़- प्रागपुरा थाना पुलिस ने महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत रविवार को बड़े पैमाने पर कार्यवाही की। पुलिस ने इस दौरान आर्म्स एक्ट के तहत एक देसी कट्टा बरामद करते हुए जितेन्द्र उर्फ जीतू(22 वर्ष )पुत्र करतार योगी निवासी जोगियों का मोहल्ला पावटा थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार किया साथ ही चालान शुदा व अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए दो महिला सहित आठ को किया गिरफ्तार।
अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में चलाए गए इस अभियान के तहत फायर आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और सोशल मीडिया पर अपराधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृताधिकारी शिप्रा राजावत ने की। प्रागपुरा थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अमन सिंह (19) पुत्र स्व.नरेश सिंह निवासी कारौली थाना प्रागपुरा, योगेन्द्र सिंह (23) पुत्र समर सिंह निवासी करौली थाना प्रागपुरा, नवल किशोर (32) पुत्र रूडमल निवासी पाछुडाला थाना प्रागपुरा, राहुल मीणा (19) पुत्र राजेंद्र मीणा निवासी ढाणी रैला की कारौली थाना प्रागपुरा, माया कंवर पत्नी जसवंत सिंह निवासी पटौदी, गुरुग्राम हरियाणा, सुनिता रैगर (33) पत्नी अशोक कुमार रैगर निवासी गंगापुर सिटी, रणवीर सिंह (20) पुत्र भैरू सिंह निवासी होद थाना खंडेला जिला सीकर हाल निवासी फतेहपुरा थाना प्रागपुरा, पुष्कर यादव (24) पुत्र शंभू दयाल यादव निवासी कूनेड थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार किया वहीं आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू (22) को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया। जितेन्द्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाया गया है।आगे भी ऐसे अभियानों के जरिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




