इंडियन ऑयल का 66वां जन्मोत्सव: हर्षोल्लास के साथ बीटीएमयू ने मनाया इंडियन ऑयल दिवस
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बरौनी रिफाइनरी की मान्यता प्राप्त यूनियन बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन ने इंडियन ऑयल दिवस कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। सोमवार देर रात तक चले कार्यक्रम में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। सोमवार को अहले सुबह से ही बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन व अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार के नेतृत्व मे बीटीएमयू के पदाधिकारियों ने टाउनशिप स्थित श्री बाबू, सूरज बाबू व अम्बेडकरजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर महापुरूषों को याद किया।
तत्पश्चात, बरौनी रिफाइनरी स्थित स्थापना स्थल पर पुराने कर्मचारियों के योगदान को स्मरण किया गया। फिर सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर इंडियन ऑयल का 66वां जन्मोत्सव मनाया।शाम में टाउनशिप स्थित सूरज भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक रूपेश कुमार व गायिका कविता कुमारी व उनकी टीम ने भजन सुनाकर समारोह को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि इंडियन ऑयल राष्ट्र की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहती है। यह सभी भारतीय के सपनो व आकाक्षाओ पर खरी उतरती है। अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि आज के दिन ही हम अपने पूर्व के सदस्यों व वर्तमान में कार्यरत सदस्यों को उनकी मेहनत, समर्पण व निष्ठा के लिए बधाई भी देते हैं तथा उनके जज्बे को सलाम करते हैं। उन्होने कहा कि देश की आर्थिक खुशहाली मे इंडियन ऑयल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उपमहासचिव साइमन मूर्मू ने कहा कि इंडियन ऑयल का स्थापना दिवस मात्र एक तिथि नहीं है। यह देश के करोड़ों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक है। संगठन सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने कहा कि आज हम अपने पुराने साथियों के योगदान को नमन करते हैं, जिन्होंने संघर्ष कर इंडियन ऑयल को इस मुकाम तक पहुंचाया। इस अवसर पर बीटीएमयू के वरीय उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, सहायक महासचिव रमेश कुमार, मो अयूब, उपाध्यक्ष राम प्रमोद कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, विभाकर कुमार, रमेश मिश्रा, हरवेन्द्र कुमार, सहदेव साह, बालमुकुन्द कुमार, राम प्रवेश कुमार, अमित कुमार बीटीएमयू सचिव संजीत कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार, दिवाकर कुमार, बीबी गिरी, संजय कुमार, राजू कुमार, अमरदीप कुमार, नीप सिंह समेत काफी संख्याओं में कर्मचारी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी बीटीएमयू के मीडिया प्रभारी वागीश आनंद ने दी है।




