स्वाट थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा ₹10000 का इनामी वांछित अभिउक्त को गिरफ्तार किया
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* *स्वाट/थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 10,000/- रूपये का इनामियां वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.10.2025 को स्वाट/थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0-495/2025 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस में वांछित 10 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त एतशाम पुत्र सिराज अहमद निवासी ग्राम सूरतगंज थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को सूतमील के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त एतशाम पुत्र सिराज उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम/पुरस्कार घोषित किया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
एतशाम पुत्र सिराज अहमद निवासी ग्राम सूरतगंज थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी




